29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपालघर में NCB का दो जगहों पर छापा, ड्रग्स सहित एक आरोपी गिरफ्तार 

पालघर में NCB का दो जगहों पर छापा, ड्रग्स सहित एक आरोपी गिरफ्तार 

Google News Follow

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी ) ने पालघर के दो अलग -अलग जगहों पर छापेमारी की। जिसमे एक आरोपी को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया गया।आरोपी की पहचान मोहम्मद एजाज याकूब शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि आरोपी से 500 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया।

गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर वसई पूर्व में एक राष्ट्रीय राजमार्ग के पास छापेमारी की और करीब 205 ग्राम मेफेड्रोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में महाराष्ट्र के नालासोपारा इलाके में एक और छापेमारी की गई। जिसमें 300 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया। छापेमारी के बारे में और जानकारी देते हुए एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने एक नाइजीरियाई नागरिक से मादक पदार्थ खरीदा था और मुंबई में अपने कस्टमर के पास इसे सप्लाई करने जा रहा था। जानकारी मिलने के तुरंत बाद एनसीबी ने मुंबई के पश्चिमी उपनगरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसके अलावा एनसीबी ने शनिवार को बांद्रा अंधेरी और पवई समेत महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में कई जगहों पर छापेमारी की है। नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ अपने बड़े अभियान में एनसीबी की टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। यह छापेमारी मुंबई जोनल यूनिट की विभिन्न टीमों द्वारा सुबह की गई और यह देर दोपहर तक चली।
बता दें कि अक्टूबर महीने के शुरुआत में एनसीबी ने एक क्रूज पर छापा मारकर  शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  आर्यन फ़िलहाल जेल में है। सेलिब्रिटी के बेटे का मामला लाइमलाइट बना हुआ है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें