29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र आने वाले रेल यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी

महाराष्ट्र आने वाले रेल यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी

Google News Follow
महाराष्ट्र सरकार का दावा राज्य ने कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित कर लिया,नए मामलों में करीब 40 फीसदी की गिरावट
मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र की हालत बुरी है। इसे देखते हुए राज्य सरकार के आदेश के मद्देनजर मध्य रेलवे ने कहा है कि ट्रेन से महाराष्ट्र आने के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लाना जरूरी होगा। जिसे महाराष्ट्र में प्रवेश के समय से अधिकतम 48 घंटे पहले तक जारी किया गया हो।
मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार के 1 मई 2021 के आदेश के अनुसार देश के किसी भी हिस्से से राज्य में आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह नियम लागू होगा। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को पुन: सलाह दी जाती है कि वे एडवाइजरी के अनुसार अपनी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करें।
कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र का हुआ, लेकिन अब राज्य में संक्रमितों केसों की संख्या में कमी आने लगी है. महाराष्ट्र सरकार का दावा है कि राज्य ने कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित कर लिया है. रोजाना आने वाले नए मामलों में करीब 40 फीसदी की गिरावट है. मंगलवार को कोरोना के 28,438 नए केस आए.
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें