29.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटडी कंपनी से जुड़े 20 ठिकानों पर एनआईए का छापा

डी कंपनी से जुड़े 20 ठिकानों पर एनआईए का छापा

Google News Follow
दाऊद इब्राहिम से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर एनआईए ने सोमवार को मुंबई में छापेमारी की। एनआईए द्वारा डी कंपनी से जुड़े 20 ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है जिन 20 ठिकानों पर कार्रवाई की गई है वे दाऊद इब्राहिम के शार्प शूटर, तस्कर और रियल स्टेट से जुड़े मैनेजर हैं।
एनआईए की यह कार्रवाई बांद्रा, बोरीबली,सांताक्रूज, परेल, गोरेगांव और नागपाड़ा के ठिकानों पर की गई। मालूम हो कि यह वही केस है जिसमें महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार किया है। एनआईए ने गृह मंत्रालय के आदेश पर  दाऊद इब्राहिम के खिलाफ केस दर्ज किया था।जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डी कंपनी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा बैन किया गया है। डी कंपनी 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके में शामिल थी। इतना ही नहीं, धमाके के आरोपी दाऊद इब्राहिम को यूएन ने अंतराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है तथा उस पर 25 मिलियन का इनाम रखा गया है।

गृह मंत्रालय ने इसी साल फरवरी में एनआईए को इस केस को सौंपा था। गृह मंत्रालय के अनुसार डी कंपनी देश तस्करी टेरर फंडिग आदि के जरिये देश में आतंक फ़ैलाने का काम कर रही है। इतना ही नहीं डी कंपनी कई आतंकी संगठनों जुड़ कर इस कार्य को कर रही है।
ये भी पढ़ें 

चक्रवात ‘असानी’ के पूर्वानुमान के बीच कोलकाता अलर्ट

Joint Military Operation: पाक़ कमांडर सहित एलईटी के दो आतंकी ढेर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें