27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदेशभर में ओमीक्रॉन के 415 मामले, महाराष्ट्र में 108 पहुंचा आंकड़ा

देशभर में ओमीक्रॉन के 415 मामले, महाराष्ट्र में 108 पहुंचा आंकड़ा

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू

Google News Follow

Related

देश में ओमीक्रॉन के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। देश भर में यह आंकड़ा 415 हो गया है। वहीं इसके खतरे को देखते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा शुक्रवार को कर दी। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के केस 100 के पार को गए हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमीक्रॉन के 20 नए केस मिले हैं। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 108 हो गई। जबकि 54 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। शुक्रवार को मिले केस में 11 मुंबई से जबकि 6 पुणे से 2 सतारा और एक अहमदनगर से हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 15 लोग विदेश लौटे है।

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि क्रिसमस, नया साल और शादी समारोहों में होने वाली को काबू करने के लिए यह उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि आप कोरोना को रोकना चाहते हैं तो नियमों का पालन करें। लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें। ”

दिशानिर्देशों के अनुसार इनडोर शादियों में केवल 100 लोगों की अनुमति होगी और बाहरी शादियों में 250 से अधिक नहीं। जबकि जिम, स्पा, होटल, थिएटर और सिनेमा हॉल के लिए 50% क्षमता की अनुमति है। 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। बता दें कि कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं। देशभर में बढ़ते ओमीक्रॉन और कोरोना के केस माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकारा मुंबई शहर में 4,000 से अधिक बच्चे कुपोषित

भाजपा के नक्शे कदम पर कांग्रेस, बनाया उत्तर भारतीय सेल  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें