29.3 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबईकरों के नाम खुशियों की सौगात  

मुंबईकरों के नाम खुशियों की सौगात  

मुंबई की सड़कों पर दौड़ेंगी वातानुकूलित डबल डेकर बस

Google News Follow

मुंबई महानगर में गुरुवार को बेस्ट द्वारा वातानुकूलित डबल डेकर बस का अनावरण किया जा रहा है, जिसे स्विच नाम की कंपनी ने बनाया है। जल्द ही बेस्ट की ऐसी बसें सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी। डबल डेकर बसों के अलावा ऑफिस आने जाने वालों के लिए बेस्ट एप बेस्ड बस सर्विस की भी शुरुवात होने जा रही है। परिवहन क्षेत्र के अलावा बेस्ट की इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई में भी कुछ नया होने वाला है। ये बेस्ट की प्रीमियम बस सेवाएं होंगी। साथ ही मुंबई की सड़कों पर बेस्ट द्वारा स्वचलित स्ट्रीट लाइट लगेंगी।

बेस्ट का टारगेट है वर्ष 2025 तक बेस्ट में सभी बसें इलेक्ट्रिक करनी हैं। इसके लिए बेस्ट की तरफ से 900 इलेक्ट्रिक डबल डेकर एसी बसें भी खरीदी जा रही हैं। बेस्ट के योजना के अनुसार, मार्च 2023 तक 50% और 2025 तक शत प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इसमें 1400 एकल डेकर एसी, 400 मिडी एसी और 100 मिनी एसी बसें होंगी। बेस्ट के अनुसार प्रति लाख यात्री पर 60 बसें होंगी।

उच्च वर्गीय और ऑफिस आने-जाने वाले प्रिलियम यात्रियों कि सुविधानुसार बृहन्मुंबई बिजली की आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) सितंबर महीने में बसें शुरू कर रही है। मुंबई में मोबाइल में कई  ऐप है जो बेस्ट बस सेवाएं और टैक्सी सर्विस उपलब्ध कराती हैं। इन सेवाओं का ज्यादातर फायदा उच्चवर्गीय लोग उठाते है, जिन्हे यात्रा के दौरान पूरा आराम और सुविधाएं चाहिए। ऐसे ग्राहकों को टारगेट के लिए बेस्ट अपने बेड़े में  बसें जोड़ने की योजना बना रही है। इनका किराया सामान्य बसों से ज्यादा रहेगा। 30-40 बसों का पहला लॉट 3-4 महीने में या जाएगा।

बेस्ट के अनुसार प्रीमियम बसों को स्थायी मार्गों पर चलाया जाएगा। जिसमें समूह में काम करने वाले वर्गों को खासतौर पर इंगित किया जाएगा। ये बेस्ट सेवाएं मुख्य तौर से मुंबई के पश्चिम और पूर्वी उपनगरों जैसे बोरिवली और ठाणे से दक्षिण मुंबई तक चलाई जाएगी। बेस्ट की सेवा के तौर पर शहर में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, वरली, नरीमन पॉइंट, लोअर परेल, प्रभादेवी, बोरिवली , गोरेगांव और अंधेरी जैसे स्थानों का चुनाव किया गया हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण बात हैं कि इन बसों में सिर्फ बैठने की व्यवस्था होगी, यात्री खड़े नहीं होंगे जो राहत भरी हैं।

ये भी पढ़ें 

संजय राउत के ठिकाने पर फिर ईडी की छापेमारी 

विनायक मेटे ​​सड़क​ दुर्घटना की सीआईडी जांच​, CM शिंदे का आदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें