28.3 C
Mumbai
Tuesday, July 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबेटे के बाद अब शिवसेना बचाने उद्धव ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र का दौरा...

बेटे के बाद अब शिवसेना बचाने उद्धव ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र का दौरा  

गणेशोत्सव के बाद शिवसेना राज्यभर में महा प्रबोधन यात्रा निकालेगी

Google News Follow

Related

शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायकों के बगावत के बाद शिवसेना को फिर से खड़ी करने और पार्टी बचाने के लिए उद्धव ठाकरे पूरे राज्य का दौरा करेंगे। जबकि उनके पुत्र आदित्य ठाकरे लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। हालांकि आदित्य ठाकरे के दौरे का कोई असर नहीं दिख रहा है। लगातार शिंदे गुट की शिवसेना को समर्थन मिल रहा है।

आदित्य ठाकरे के शिव संवाद यात्रा के बाद अब उद्धव ठाकरे खुद मैदान में उतरेंगे।गणेशोत्सव के बाद शिवसेना राज्य भर में महा प्रबोधन यात्रा निकालेगी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह क्षेत्र ठाणे में जनसभा कर इसकी शुरुआत करेंगे। उद्धव ठाकरे की ये सभा ठाणे के टेम्बी नाका में होगी।अगले माह में यानी सितंबर माह में महाप्रबोधन यात्रा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की जनसभा के साथ शुरू और खत्म होगी। यात्रा का समापन कोल्हापुर के बिंदु चौक पर उद्धव ठाकरे की जनसभा के साथ होगा।

फिलहाल उद्धव के सुपुत्र पूर्व मंत्री विधायक आदित्य ठाकरे भी राज्य का दौरा कर रहे है शिव संवाद यात्रा कर एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों पर हमला बोल रहे है । अब फिर से शिंदे गुट (एकनाथ शिंदे) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना आमने-सामने होगी। हाल ही में शिंदे गुट की सेना ने दादर में एक ऑफिस खोलने की बात कही थी। वैसे राज्य में शिंदे गुट को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें 

आनंद शर्मा चले आजाद के राह? कांग्रेस को कटघरे में किया खड़ा 

सांसद पूनम महाजन ने किया हनुमान मंदिर का उद्घाटन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,947फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
324,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें