28 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुलुंड में मेट्रो निर्माण के स्लैब के गिरने से एक की मौत,...

मुलुंड में मेट्रो निर्माण के स्लैब के गिरने से एक की मौत, चार घायल

Google News Follow

Related

मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो 4 के ढांचे से स्लैब के गिरने से हादसा हुआ है। शनिवार (14 फरवरी)को अचानक निर्माणाधीन ढांचे से स्लैब का बड़ा हिस्सा नीचे गिरा, जिससे नीचे से गुजरती ऑटो और एक कार का हिस्सा मलबे के नीचे दब गया।

मुलुंड स्थित जॉन्सन एंड जॉन्सन फैक्ट्री के सामने LBS रोड पर दोपहर लगभग 12:20 बजे यह घटना हुई। निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट की संरचना का एक हिस्सा गिर गया और सीधे चलते ऑटो और कार पर गिरा। ऑटो में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई और चार अन्य घायल हुए हैं।

हादसे की जद में आए रामधन यादव को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों की पहचान राजकुमार यादव (45), महेंद्र प्रताप यादव (52) और दीपा रुहिया (40) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से राजकुमार यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।  दुर्घटनास्थल से मिले वीडियो में कुचली हुई कार और ऑटो के दिल दहला देने वाले दृश्य दिखाई दे रहे हैं। खून से लथपथ रिक्शा चालक को मलबे के नीचे से बाहर निकालते हुए देखा गया।

अधिकारियों ने बताया,“खंभे का एक सीमेंट स्लैब गिर गया और नीचे मौजूद ऑटो पर आ गिरा, जिससे तीन-पहिया वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। तीन से चार लोग घायल हुए हैं। अग्निशमन दल और पुलिसकर्मी तथा मेट्रो रेल (लाइन 4) निर्माण कंपनी के कर्मचारी घटना के बाद मौके पर कार्यों पर नजर रखने के लिए मौजूद हैं।”

Image

मुंबई अग्निशमन दल की सूचना के बाद कई एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अग्निशमन दल, स्थानीय पुलिस, मेट्रो अधिकारी, वार्ड कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस सेवा को बचाव और मदद के लिए तैनात किया गया। घायल लोगों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई और आगे के उपचार के लिए पास के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

एमएमआरडीए ने पुष्टि की है कि दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। मेट्रो परियोजना की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्य और क्षेत्र को सुरक्षित करने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें:

बाइडन द्वारा पीएम मोदी के लिए स्टेट डिनर की मेज़बानी के दौरान पन्नू के क़त्ल की साज़िश

“किसानों को भड़काने के लिए राहुल गांधी का झूठा नैरेटिव”

एयर इंडिया पर लगा ₹1 करोड़ का जुर्माना; एयरवर्थिनेस परमिट के बिना 8 उड़ानें की संचालित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें