34 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदेशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन: “एक शाम अमर शहीदों के नाम”!

देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन: “एक शाम अमर शहीदों के नाम”!

समारोह के दौरान “एक शाम अमर शहीदों के नाम” शीर्षक से देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं।  

Google News Follow
पूर्वांचल के प्रमुख संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत मोहनलाल दुबे (वरिष्ठ समाजसेवक, जौनपुर, उत्तर प्रदेश) के आशीर्वाद से राष्ट्रीय साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र समारोह के दौरान “एक शाम अमर शहीदों के नाम” शीर्षक से देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियों में अभिजीत राणे (समूह संपादक वृत्त मित्र/मुंबई मित्र), गुलाब दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता–शिवसेना शिंदे गुट एवं समन्वयक उत्तर भारत), भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास), विजय जाधव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, तुलिंज) तथा लोकेश यादव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक,आरपीएफ नालासोपारा) उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में उमेश नाईक (पूर्व उपमहापौर), भरत मकवाना और निलेश देशमुख (पूर्व सभापति), गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ संजू श्रीवास्तव (महासचिव-फिल्म स्टूडियो सेटिंग अलाइड मजदूर यूनियन), गजानन महतपुरकर (कार्यकारी सदस्य–महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी), जे. पी. सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता) तथा राधेश्याम पाठक (प्रवक्ता–शिवसेना उबाठा, पालघर) सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

अन्य आमंत्रित अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, युवा नेता पंकज देशमुख, अधिवक्ता प्रीति तिवारी, राजेश मेहता, नागेंद्र तिवारी, नीलेश चौधरी, अमित दुबे, संजय बिहारी, विनोद तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, शिवकुमार तिवारी, दिवाकर शुक्ला (राजू) और अजय मिश्रा सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक पंडित कमलेश उपाध्याय, राकेश तिवारी, अजय मिश्रा (परदेसी), रामअनुज पाठक और धीरज शुक्ला ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पंडित कमलेश उपाध्याय और वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चौबे ने किया।

यह आयोजन खबरें पूर्वांचल के संपादक रविन्द्र कुमार दुबे के निर्देशन में, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश मिश्रा और विनय तिवारी (अध्यक्ष–सलाम वसई सेवा संघ) के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में वरिष्ठ समाजसेवी सोहन लाल दुबे ने सभी पाठकों, पत्रकारों, लेखकों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में एक्यूआई पहुंचा 385 के पार, डॉक्टरों ने लोगों को दी ये सलाह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें