30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटऔरंगाबाद में प्रतिबंधों को लागू करने में अपनाया जा रहा पक्षपातपूर्ण रवैया:इम्तियाज...

औरंगाबाद में प्रतिबंधों को लागू करने में अपनाया जा रहा पक्षपातपूर्ण रवैया:इम्तियाज जलील

Google News Follow
मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एआईएमआईएम के लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील ने आरोप लगाया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को नगर प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण तरीके से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ बड़ी दुकानों के मालिकों और शराब की दुकानों को इसका लाभ मिल रहा है।
जलील ने यह भी दावा किया कि बैंक ऐसे समय में “जबरन” कर्ज वसूली कर रहे हैं और लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हस्तक्षेप करना चाहिए। ‘फेसबुक लाइव’ के माध्यम से रविवार को जलील ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने के लिए गुलमंडी में मिठाई की एक बड़ी दुकान को सील कर दिया गया था, लेकिन दो घंटे बाद वह दोबारा खुल गई ,जबकि छोटे दुकानदारों की दुकानें आठ मई से बंद हैं।
बता दें कि इम्तियाज जलील ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्य हैं। 2014 में उन्हें महाराष्ट्र के औरंगाबाद से विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था।जबकि 2019 के लोकसभा के आम चुनाव में जलील कोऔरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुना गया। इस आम चुनाव में उन्हें प्रकाश आम्बेडकर की पार्टी ने समर्थन दिया था।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें