28 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशायद ये आखिरी गुड मॉर्निंग होगी ,कोरोना से जिंदगी की जंग हार...

शायद ये आखिरी गुड मॉर्निंग होगी ,कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई डॉ. मनीषा जाधव

Google News Follow

मुंबई। कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं. कोरोना के चलते कई डॉक्टर्स भी अपनी जान गवां चुके हैं. हाल ही में मुंबई की एक डॉक्टर ने फेसबुक पर अलविदा का इमोशनल पोस्ट लिखने के 36 घंटे बाद कोविड-19 की वजह से दम तोड़ दिया. सेवरी टीबी अस्पताल की 51 वर्षीय चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीषा जाधव की सोमवार को देर रात कोविड -19 से मौत हो गई. सबसे दुखद बात यह है कि फेसबुक पर विदाई का पोस्ट करने के 36 घंटे बाद ही उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

रविवार को उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया था, “हो सकता है कि यह आखिरी गुड मॉर्निंग हो. मैं शायद आपको अब यहां इस प्लेटफॉर्म पर नहीं मिल सकूं. सब ध्यान रखें. शरीर मर गया है. आत्मा नहीं. आत्मा अमर है.”बता दें कि वह टीबी के ईलाज की स्पेशलिस्ट थीं और सेवरी टीबी अस्पताल में नौकरी करती थीं. बता दें कि देशभर में 21 अप्रैल 2021 को आए कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में भारत में पहली बार संक्रमण के लगभग 3 लाख मामले सामने आए हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें