27 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पॉड होटल

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पॉड होटल

12 घंटे के लिए देने होंगे 999 रुपए 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर अपनी तरह का पहला पॉड होटल खुल गया है, जिसमें भारतीय रेलवे के यात्री और यहां तक कि आम लोग भी अब अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर आधुनिक विश्राम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस पॉड होटल में ठहरने के लिए 12 घंटे के लिए 999 रुपये और 24 घंटे के लिए 1,999 रुपये का भुगतान करना होगा, जहां वाईफाई, टीवी, एक छोटा लॉकर, आईना और रीडिंग लाइट आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पॉड होटल में कई छोटे बिस्तर वाले कैप्सूल होते हैं और यह यात्रियों को रात भर ठहरने के लिए किफायती आवास प्रदान करता है। भारतीय रेलवे के पहले पॉड होटल का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने दक्षिण मुंबई के चर्चगेट स्टेशन से डिजिटल तरीके से किया। मंत्री ने वीडियो लिंक के माध्यम से विभिन्न यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन किया।  कार्यक्रम में दानवे ने कहा कि यात्रियों को पॉड-कॉन्सेप्ट होटल में किफायती दरों पर ठहरने की सुविधाएं मिलेंगी। पॉड होटल को कैप्सूल होटल भी कहा जाता है। उन्होंने चर्चगेट स्टेशन पर रेलवे लोक शिकायत कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,218फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें