पोर्नोग्राफी: ‘राज’ से उठ रहा पर्दा, अब शिल्पा भी आई निशाने पर, जाने क्यों

पोर्नोग्राफी: ‘राज’ से उठ रहा पर्दा, अब शिल्पा भी आई निशाने पर, जाने क्यों

FILE PHOTO

मुंबई। पोर्नोग्राफी केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में राज कुंद्रा की हिरासत आज यानी मंगलवार को खत्म हो रही है तो वहीं अब इस मामले अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी निशाने पर आ गई हैं। जानकारी के अनुसार राज और शिल्पा के संयुक्त खाते की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस खाते से पोर्न फिल्मों के पैसे की लेन-देन की गई है। इतना ही नहीं इस मामले का खुलासा होते ही राज कुंद्रा ने अपना मोबाइल बदल लिया था। यह खुलासा राज ने मुंबई क्राइम ब्रांच को पूछताछ में हुआ है।
संयुक्त खाते की जांच तेज: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के संयुक्त पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के खाते में करोड़ों रुपये जमा होते रहे हैं। पुलिस को शक है कि हॉट शॉट्स एप और बॉलीफेम एप से काली कमाई की रकम इसी खाते में जमा होती थी। इसलिए क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम इस खाते में हुए लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि पंजाब नेशनल बैंक में संयुक्त खाते के अलावा कुंद्रा का एक और खाता भी है लेकिन वर्ष 2016 से इस खाते में एक भी लेनदेन नहीं हुआ है। आश्चर्य यह कि इस खाते में न्यूनतम बैलेंस का भी ध्यान नहीं रखा गया है। बता दें कि अँधेरी ऑफिस में मिले गुप्त अलमारी में पीएनबी में राज और शिल्पा के संयुक्त खाते के दस्तावेज और कई पोर्न फिल्मों की स्क्रिप्ट मिली है।
राज के लिए आज का दिन अहम: राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत आज यानी 27 जुलाई को खत्म हो रही है। मुंबई पुलिस के सूत्र के मुताबिक पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस राज कुंद्रा की हिरासत बढ़ाना चाहती है। राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी में आईटी प्रमुख रयान थोर्प की भी पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है। वहीं, राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। आज उनकी इस याचिका पर भी सुनवाई होगी।

Exit mobile version