30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटऋचा चड्ढा के समर्थन में उतरे प्रकाश राज

ऋचा चड्ढा के समर्थन में उतरे प्रकाश राज

ऋचा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Google News Follow

एक तरफ जहां बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा द्वारा गलवान घाटी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों का अपमान करने पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता भी ऋचा चड्ढा की क्लास लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं दूसरी कुछ लोग एक्ट्रेस के इस शर्मनाक बयान का समर्थन करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले को बढ़ता देख ऋचा चड्ढा ने एक और ट्वीट कर इस पूरे मामले पर माफी मांगी। हालांकि, इसके बाद भी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि और गरमाता जा रहा है। एक के बाद एक दिग्गज उनके खिलाफ ट्वीट करने लगे। हालांकि इसी बीच साउथ अभिनेता प्रकाश राज उनके पक्ष में सामने आए। 

अभिनेता अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा के वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट को रिट्वीट किया है। इसके साथ उन्होंने  लिखा है, ‘यह देखकर आहत हूं। किसी को कभी हमारी आर्मी फोर्स के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।’ इसके साथ अक्षय ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है।  हालांकि इसके बाद उन्होंने अक्षय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी अक्षय कुमार, ‘ऋचा चड्ढा हमारे देश के लिए आपसे ज्यादा प्रासंगिक है सर। वहीं इससे पहले भी प्रकाश राज ने ऋचा के गलवान ट्वीट पर लिखा- ‘हम आपके साथ हैं ऋचा चड्ढा । हम जानते हैं कि आपके कहने का क्या मतलब था।’  पहले कांग्रेस नेता नगमा और अब साउथ और अब प्रकाश राज अभिनेत्री के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। लेकिन ऋचा का समर्थन के चलते प्रकाश राज खुद सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। 

दरअसल, ऋचा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के आदेश को पूरा करने के लिए तैयार हैं। हम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हम जल्द ही ऑपरेशन पूरा करेंगे।’ इसी बयान पर ऋचा चड्ढा ने ट्विटर कर लिखा, ‘गलवान हाय कह रहा है’। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋचा की क्लास लगाई है। वहीं, अक्षय कुमार ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी देखें 

दिल्ली न्यायालय का आदेश, बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होंगे अमिताभ बच्चन के फोटो और आवाज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें