29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटझोपड़पट्टी पुनर्वास योजना की लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तैयार...

झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना की लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तैयार करें प्रारूप

Google News Follow

मुंबई। मुंबई की लंबित झोपड़पट्टी पुनर्वास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए म्हाडा व झोपडपट्टी पुनर्वास प्राधिकरण दोनों मिलकर निश्चित योजना तैयार करें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह निर्देश दिया है। शुक्रवार को  श्री ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुंबई की झोपडपट्टी पुनर्वसन योजना के कार्यों की समीक्षा की गई।

यदि विकासकर्ता ने स्लम पुनर्वास योजना को पूरा करने में असमर्थता दर्शायी है अथवा विकासकर्ता की ओर से परियोजना का कार्य पूरा करने में विलंब हो रहा है तो परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए कौन सी उपाय योजना एवं विभिन्न विकल्प अपनाए जा सकते हैं, इसकी कार्यपद्धती सुनिश्चित की जाए। ऐसा निर्देश मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिया। स्थाई ट्रांजिट कैंपों के संबंध में सुसंगत नियम बनाकर लोगों को राहत प्रदान करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिए।झोपड़पट्टी पुनर्वास परियोजना में बेघर हुए लोगों के बकाए किराए का हल ढूंढने के लिए किए जाने वाले उपायों , परियोजना को पूरा करने के लिए कुछ नियमों में शिथिलता और कार्यान्वयन, परियोजना को समयबद्ध और विशिष्ट बनाने के नियमों पर भी इस बैठक में चर्चा की गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें