27.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra:पॉर्न देखने में पुणे पहले,नासिक 2 व नागपुर 3 नंबर पर

Maharashtra:पॉर्न देखने में पुणे पहले,नासिक 2 व नागपुर 3 नंबर पर

Google News Follow

मुंबई। तकरीबन 5 वर्षों से पॉर्न साइट्स पर पाबंदी लगी हुई है, पॉर्न के शौकीनों द्वारा पॉर्न देखना बंद नहीं हुआ है,गूगल में पॉर्न सर्चिंग के मामले में महाराष्ट्र के तीन शहर पहले, दूसरे और तीसरे क्रमांक पर आए हैं, इन शहरों में पुणे, नासिक और नागपुर हैं। इनमें पहले नंबर पर पुणे है, दूसरे नंबर पर नासिक है और तीसरे नंबर नागपुर का नाम है,कॉलेज जाने वाले लड़कों और लड़कियों के अलावा महिलाएं भी बहुत अधिक संख्या में गूगल में पॉर्न सर्च करती हैं, यानी युवाओं के अलावा महिलाओं द्वारा भी अच्छी-खासी तादाद में पॉर्न सर्च किया जा रहा है और बड़े चाव से देखा जा रहा है, पॉर्न वेब साइट्स पर अलग-अलग तरह के विज्ञापन देकर कई बुजुर्गों को ठगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

‘हसीन महिलाओं से दोस्ती करो, सिर्फ हजार रुपए में’ जैसे लिंक्स और मैसेज भेज कर बुजुर्गों और अधेड़ उम्र के लोगों को ठगने की घटनाएं सामने आई हैं. सीधा न्यूड कॉल कर वीडियो बना लिया जाता है और लाखों रुपए ठग लिए जाते हैं, पिछले दिनों ऐसी ढेर सारी खबरें सामने आई हैं.अश्लील फिल्में देखने वालों और पॉर्न साइट्स में जाने वालों की संख्या में लगभग चौगुनी रफ्तार से बढ़त होती हुई दिखाई दे रही है. इन व्यूवर्स और यूजर्स में स्कूल-कॉलेज के लड़के-लड़कियों, महिलाओं और बुजुर्गों का समावेश है. राज्य की उप राजधानी में पॉर्न व्यूवर्स की संख्या में अचानक तेजी आई है. अब साइबर पुलिस इस नए ट्रेंड पर नजर रखने की शुरुआत कर चुकी है. पॉर्न सर्चिंग या सोशल मीडिया के माध्यम से इसे शेयर करने पर भारतीय दंड संहिता (IPC) के 149, आईटी ऐक्ट के सेक्शन 67 (A,B) के तहत केस दर्ज करने की शुरुआत की है.खास बात यह है कि पॉर्न साइट्स पर पाबंदी होने के बावजूद जनवरी 2020 में ‘पॉर्न हब’ द्वारा जारी की गई सूची में भारत पहले नंबर पर था. और भारत में महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पुणे, नासिक और नागपुर में सबसे ज्यादा पॉर्न सर्च किया जाता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें