27 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटजुर्माना के तौर पर राहुल गांधी को मिले 1500 रुपए

जुर्माना के तौर पर राहुल गांधी को मिले 1500 रुपए

Google News Follow

Related

ठाणे जिला स्थित भिवंडी की एक अदालत के निर्देश पर राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि वाद मामले में शिकायतकर्ता ने कांग्रेस नेता को बतौर जुर्माना राशि 1,500 रुपये का भुगतान किया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) जे वी पालीवाल ने शिकायतकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंटे को 1,500 रुपये राहुल गांधी को देने का आदेश दिया था। सुनवाई को टालने का अनुरोध करने को लेकर कुंटे पर जुर्माना लगाया गया है। कुंटे ने दो बार – मार्च और अप्रैल में – सुनवाई स्थगित करने का आवेदन दिया, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था और मामले में शिकायतकर्ता को मार्च के लिए 500 रुपये और अप्रैल के लिए 1000 रुपये की राशि राहुल गांधी को देने का निर्देश दिया।

 वर्ष 2014 में कुंटे ने ठाणे के भिवंडी में राहुल गांधी का भाषण देखने के बाद उनके खिलाफ वाद दायर किया था, जहां कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था। कुंटे ने दावा किया था कि इस बयान से आरएसएस की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ”अदालत के निर्देशानुसार कुंटे द्वारा मनी ऑर्डर के जरिये भेजे गए 1,500 रुपये दिल्ली में राहुल गांधी के कार्यालय में प्राप्त किए गए हैं।”

ये भी पढ़ें

परीक्षा पास करने के लिए लड़कियों ने चुना नकल का यह तरीका !

UP: ज्ञानव्यापी मस्जिद की वीडियोग्राफी, अदालत की अवमानना?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,233फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें