29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराज ठाकरे का हिंदुत्व पर आइना, क्या आप वाशिंग पाउडर बेच रहे हैं?   ...

राज ठाकरे का हिंदुत्व पर आइना, क्या आप वाशिंग पाउडर बेच रहे हैं?      

Google News Follow

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मुखिया प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को पुणे में  कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार  राणा दंपति पर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या दौरा रद्द होने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि कोई इस मुगालते में न रहे की मेरा विरोध किये जाने पर दौरा रद्द किया हूं, बल्कि स्वास्थ्य कारणों से मै यह निर्णय लिया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की।

मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि एमवीए सत्तारूढ़ पार्टी एआईएमआईएम को अपने पंख फैलाने की अनुमति दी है जिसकी वजह से एआईएमआईएम ने औरंगाबाद की लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चौंकाने वाला है कि एआईएमआईएम उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने शिवसेना के एक उम्मीदवार चंद्रकांत खैरे को हरा दिया। अयोध्या दौरे की बात करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि कूल्हे की हड्डी के जोड़ को बदलने की वजह से अयोध्या दौरा स्थगित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं ताकि मीडिया कोई गलत सूचना न फैलाये। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरी अयोध्या यात्रा का विरोध जार रहे थे, वे मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैंने इस विवाद में नहीं पड़ने का फैसला किया।

राज ठाकरे ने सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और पूछा कि उद्धव ठाकरे किस हिंदुत्व की बात कर रहे हैं? उद्धव ठाकरे का यह बयान बचकाना है ,क्या आप कोई वाशिंग पाउडर बेच रहे हैं? कि पूछ रहे है कि किसकी कमीज सबसे ज्यादा सफेद है ,तेरी या मेरी।  उन्होंने कहा, ‘संभाजीनगर के मुद्दे पर इस तरह की बात करने का क्या औचित्य है। क्या आप महात्मा गांधी हैं या वल्लभ भाई पटेल?”. बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई में एक रैली में कहा था कि संभाजीनगर का नाम बदलने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि यह केवल संभाजीनगर है। इस दौरान राज ठाकरे ने पीएम मोदी से देश में समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून की भी मांग।

यह भी पढ़ें 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती पर इमरान ने मोदी सरकार की सराहना की

कुतुब मीनार परिसर की होगी खुदाई, एएसआई ने किया निरीक्षण 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें