31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटरणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, पासपोर्ट रिलीज़ करने का...

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, पासपोर्ट रिलीज़ करने का आदेश

कोर्ट ने कहा था कि उन्हें भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा, रणवीर को गिरफ्तारी से राहत देते हुए पॉडकास्ट करने की अनुमति भी दी गई थी।

Google News Follow

यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के लिए सोमवार (28 अप्रैल) का दिन राहत भरा रहा, जब सुप्रीम कोर्ट ने उनके पासपोर्ट को रिलीज़ करने का आदेश दिया। इलाहाबादिया के खिलाफ चल रही जांच पूरी हो चुकी है, और अब कोर्ट ने शर्तों के साथ उनका पासपोर्ट जारी करने का निर्णय लिया है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि जब भी आवश्यकता होगी, उन्हें पेश होना पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल से पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अनुमति दी है। यह आदेश ऐसे समय में आया है, जब 1 अप्रैल को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उनके पासपोर्ट रिलीज़ की याचिका खारिज कर दी थी। उस समय रणवीर के वकील ने यह तर्क दिया था कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और जहां भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, वह वहां जाएंगे।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को शालीनता और नैतिकता के मानकों को बनाए रखने की शर्त पर अपने पॉडकास्ट को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने कहा था कि उन्हें भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा, रणवीर को गिरफ्तारी से राहत देते हुए पॉडकास्ट करने की अनुमति भी दी गई थी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर इलाहाबादिया ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि वह नए पॉडकास्ट के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी और यह भी कहा कि वह अब अधिक जिम्मेदारी के साथ कंटेंट तैयार करेंगे। उन्होंने प्रशंसकों से वादा किया कि वे “रणवीर शो” में एक नया रणवीर देखेंगे।

रणवीर ने बताया कि यह समय उनके लिए बहुत कठिन था, लेकिन दोस्तों और परिवार से मिले सकारात्मक संदेशों ने उन्हें संभाला। उन्होंने कहा, “जीवन के सबसे बुरे पलों में ही आपको एहसास होता है कि केवल सफलता ही आपके साथ नहीं होगी, आपको असफलता का भी सामना करना पड़ेगा।”

रणवीर ने यह भी कहा कि, “उनकी कठिनाईयों के बीच मिले समर्थन ने उनके और उनके परिवार का साहस बढ़ाया, और अब वह और अधिक जिम्मेदारी के साथ कंटेंट तैयार करेंगे।”

यह भी पढ़ें:

श्रावस्ती: अवैध मदरसों पर सरकार की कड़ी कारवाई, 45 अवैध कब्जे हटाए!

दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से पकड़े 30 से अधिक बांग्लादेशी !

बयान से पलटे कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, कहा था ‘आतंकवादियों के पास धर्म देखने का समय नहीं’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें