29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटरेजिडेंट डाक्टर हडताल,मंगलवार को नियमित काम पर लौटेंगे डॉक्टर

रेजिडेंट डाक्टर हडताल,मंगलवार को नियमित काम पर लौटेंगे डॉक्टर

मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद हल निकलने की संभावना

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र में रेजिडेंस डॉक्टरों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हुई बैठक मार्ड के अध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर ढोबले पाटील ने कहा कि हमारी मांगों के साथ बैठक सकारात्मक रही है। हमने बेमियादी हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया है। निवासी डॉक्टरों मंगलवार से नियमित काम पर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार एमएआरडी एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (मार्ड) के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ उनकी मांगों को लेकर हुई चर्चा पर संतोष व्यक्त किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज वर्षा पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। सकारात्मक चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने मार्ड द्वारा उठाये गये मुद्दों का उचित समाधान निकालने के निर्देश दिये। कोरोना काल में अतुलनीय प्रदर्शन के लिए रेजिडेंट डॉक्टरों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन डॉक्टरों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनकी मांगों का निराकरण किया जाएगा।
पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त मनोज सौनिक, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. दिलीप म्हैसेकर, चिकित्सा शिक्षा सचिव सौरव विजय, अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकानी उपस्थित थे। मार्ड ने मेडिकल परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ट्यूशन फीस माफ करने और मनपा के कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टरों के वजीफा से जीएसटी कटौती को समाप्त करने के संबंध में हड़ताल का आह्वान किया था। ट्यूशन फीस के साथ-साथ जीएसटी माफ करने के संबंध में मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के साथ-साथ मनपा को तकनीकी मुद्दों का अध्ययन कर उचित समाधान खोजने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। उन्होंने सरकार के साथ-साथ मनपा के रेजिडेंट डॉक्टरों को भी निर्देश दिया कि वे कोरोना काल में की गई उपलब्धियों का उचित संज्ञान लें और यह निर्धारित करें कि उन्हें कैसे पदोन्नत किया जा सकता है।

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें