28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटऋषिकेश/मुंबई: 'मुनि की रेती' बोरीवली के तीनों गंगा में डूब गए,जानिए

ऋषिकेश/मुंबई: ‘मुनि की रेती’ बोरीवली के तीनों गंगा में डूब गए,जानिए

Google News Follow

Related

मुंबई। बोरीवली निवासी 3 लोगों की ऋषिकेश में गंगा-स्नान के दौरान डूबकर मौत हो गई। मृतकों में दो युवतियों और एक युवक का समावेश है। उनके नाम मेलरॉय दांते,अपूर्वा केलकर और मधुश्री खुरसांगे हैं। तीनों विद्यार्थी थे और वे 1 अगस्त को अपनी सहेली निशा गोस्वामी व करण मिश्रा के साथ ऋषिकेश स्थित ‘मुनि की रेती’ क्षेत्र गए थे।

‘मुनि की रेती’ के पुलिस थाना प्रभारी कमल मोहन सिंह भंडारी ने मुताबिक बुधवार की दोपहर गंगा में स्नान के दौरान तैरते वक्त अपूर्वा का पैर पानी में फिसल गया था, तब अन्य दो उसे पकड़ने के प्रयास में डूब गए। ये सभी ‘मुनि की रेती’ स्थित गंगा व्यू कॉटेज में ठहरे थे। मृतकों के साथी करण मिश्रा ने बताया कि वे गंगा तट पर घूमने और स्नान करने गए थे। कुछ ही क्षणों में वे मुख्यधारा में बह गए और गायब हो गए। उस समय आसपास कोई नहीं था, इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें