29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसचिन वाजे को नस में हैं इतने बड़े ब्लॉक,होगी ओपेन हार्ट सर्जरी

सचिन वाजे को नस में हैं इतने बड़े ब्लॉक,होगी ओपेन हार्ट सर्जरी

Google News Follow

मुंबई। अंबानी के एंटीलिया बंगले के पास विस्फोटकों से लदी कार पार्क करने और मनसुख हिरेन हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवादित पुलिसकर्मी सचिन वाजे को मंगलवार 31 अगस्त को भिवंडी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाजे को विशेष अदालत ने निजी अस्पताल में सर्जरी कराने की अनुमति दी है। अस्पताल में वाजे के दिल की सर्जरी होगी। पुलिस प्रशासन ने इस अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी है। वाजे ने खुद भिवंडी में इस अस्पताल का नाम सुझाया था, इसके पीछे का कारण पता नहीं चल सका है।

जेजे में चल रहा था इलाज

तलोजा जेल में बंद वाजे के सीने में दर्द के कारण बीते 15-20 दिनों से मुंबई के जेजे अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहां के डॉक्टरों ने बताया है कि वाजे की नस में 3 बड़े ब्लॉक हैं और उनकी सर्जरी की जरूरत है।

स्वखर्च से करानी होगी सर्जरी

पता चला है कि वाजे की ओपन हार्ट सर्जरी की जाएगी। उन्होंने विशेष सत्र अदालत से निजी अस्पताल में सर्जरी कराने की अनुमति मांगी थी। सोमवार को वाजे की अर्जी पर सुनवाई के दौरान उसने अदालत से कहा था कि वह फादर स्टेन स्वामी नहीं बनना चाहता। वाजे की इस टिप्पणी से कुछ समय के लिए अदालत का माहौल गंभीर हो गया था। अदालत ने तब वाजे को निजी अस्पताल में सर्जरी कराने की अनुमति देते हुए फैसला सुनाया कि यह सर्जरी उन्हें खुद के खर्च पर करानी होगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें