28.1 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचर्चित साकीनाका रेप मामले में आरोपी दोषी करार 

चर्चित साकीनाका रेप मामले में आरोपी दोषी करार 

1 जून को सुनाई जाएगी सजा 

Google News Follow

Related

महानगर के साकीनाका में एक महिला के साथ हुए क्रूर बलात्कार मामले में अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को दोषी माना है। सत्र अदालत ने पिछले साल सितंबर में साकीनाका इलाके में एक महिला से बलात्कार और उसकी नृशंस हत्या के मामले में सोमवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति को दोषी ठहराया। अब 1 जून को सजा पर बहस के बाद फैसला सुनाया जाएगा।
अदालत ने आरोपी की सजा पर दलील सुनने के लिये एक जून की तारीख तय की है।  गौरतलब है कि आरोपी मोहन चौहान ने खड़ी गाड़ी में महिला के साथ बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाल दी।  काफी मात्रा में खून बह जाने के कारण मनपा के राजावाडी अस्पताल में इलाज के दौरान अगले दिन पीड़ित महिला की मौत हो गई। घटना के महज़ 18 दिन बाद पुलिस ने मामले में आरोपपत्र दायर किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (दिंडोशी कोर्ट) एचसी शेंडे ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत बलात्कार और हत्या के लिए दोषी ठहराया।
ये भी पढ़ें 

एमएमआरडीए के साथ इस कंपनी ने की 24 करोड़ रुपए की ठगी

भाजपा ने महाराष्ट्र से रास चुनाव के लिए उतारे तीन उम्मीदवार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,232फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें