25 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटईडी की कार्रवाई के खिलाफ समीर वानखेडे ने किया कोर्ट का रुख

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ समीर वानखेडे ने किया कोर्ट का रुख

समीर वानखेडे ने मामले को रद्द करने और संभावित गिरफ्तारी कार्यवाही के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया है। वानखेड़े ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि 2023 में दर्ज की गई सीबीआई एफआईआर और ईसीआईआर के आधार पर ईडी की यह अचानक कार्रवाई प्रतिशोधात्मक और दुर्भावनापूर्ण है।

Google News Follow

Related

मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुश्किल बढ़ गई है। ईडी ने वानखेड़े के खिलाफ पीएमएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है| केंद्रीय एजेंसी जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है।इस बीच, समीर वानखेडे ने मामले को रद्द करने और संभावित गिरफ्तारी कार्यवाही के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। वानखेड़े ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि 2023 में दर्ज की गई सीबीआई एफआईआर और ईसीआईआर के आधार पर ईडी की यह अचानक कार्रवाई प्रतिशोधात्मक और दुर्भावनापूर्ण है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद वानखेड़े को सीबीआई ने निशाना बनाया था। और जांच के मामले ने तूल पकड़ लिया था। कथित ड्रग मामले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और कुछ अन्य को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन आखिरकार उन्हें क्लीन चिट दे दी गई| इस केस के कारण वानखेड़े चर्चा में थे।

अब ईडी ने समीर वानखेडे के अलावा विजिलेंस अधीक्षक कपिल समेत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के तीन अधिकारियों को अगले हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया है। इन अधिकारियों से मुंबई स्थित दफ्तर में पूछताछ होने वाली है| इससे पहले ईडी भी कुछ लोगों से पूछताछ कर चुकी है| 

यह भी पढ़ें-

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिलेगी 90 हजार की सैलरी    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें