31 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, अमित शाह का...

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, अमित शाह का बड़ा ऐलान

अमित शाह ने कहा कि मै यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी की नागरिकता नहीं छिनेगा।

Google News Follow

गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए ) को देश भर में लागू किया जाएगा। उन्होंने यह बातें एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कही। गौरतलब है कि, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी जोर शोर से जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मार्च-अप्रैल में लोकसभा चुनाव कराया जा सकता है।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि” मै यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी की नागरिकता नहीं छिनेगा। इसका उद्देश्य के धार्मिक उत्पीड़न झेल रहे अफगानिस्तान,पाकिस्तान, बंग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है। यह वादा पहले कांग्रेस ने ही किया था।

उन्होंने विपक्ष पर मुसलमानों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “हमारे मुस्लिम भाइयों को गुमराह किया जा रहा है। उन्हें भड़काया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि “सीएए के वाल पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता दिलाना है।”

बता दें कि, चार साल पहले यानी 2019 में यह विधेयक संसद में लागू हो गया था। इसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस विधेयक को मंजूरी भी दे दी थी जिसके बाद यह विधेयक कानून बन गया था। सीएए को लेकर देश में खूब विरोध प्रदर्शन किया गया था। दिल्ली के शाहीन बाग़ में मुस्लिम महिलाएं धरना पर बैठ गईं थी। इस कानून के अनुसार जो लोग 2014 तक भारत आये हैं उन्हें भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसमें हिन्दू, सिख ईसाई, जैन बौद्ध शामिल हैं।

यह विधेयक 2016 में ही लोकसभा में पास हो गया था। लेकिन राज्य सभा में पास नहीं हो पाया था। 2019 में यह दोबारा पेश किया गया। इसके बाद 10 जनवरी 2020 में इस विधेयक को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी।

ये भी पढ़ें

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिलेगी 90 हजार की सैलरी    

बरेली में मुस्लिम समुदाय ने काटा बवाल, दो युवकों को पीटा, चले पत्थर

शेयर बाजार में तेजी, बीएसई सेंसेक्स 71600 के पार !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें