29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमैं और मेरे पति समीर पैदाईशी हिंदू

मैं और मेरे पति समीर पैदाईशी हिंदू

Google News Follow

मुंबई। कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का कथित जन्म प्रमाणपत्र जारी किया, जिसके बाद अब समीर वानखेड़े की पत्नी ने ट्वीट कर आरोपों पर सफाई दी है। वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने ट्विटर पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी साझी की हैं। क्रांति रेडकर वानखेड़े ने ट्वीट किया, “मैं और मेरे पति समीर पैदाईशी हिंदू हैं। हमने कभी भी किसी और धर्म को नहीं अपनाया. हम सभी धर्मों की इज़्ज़त करते हैं। समीर के पिता भी हिंदू हैं। जिन्होंने मेरी मुस्लिम सास से शादी की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर का पूर्व-विवाह स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत हुआ था और साल 2016 में तलाक हो गया था, हमारी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के तहत साल 2017 में हुई थी।

आर्यन खान क्रूज़ ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगातार आरोप लगा रहे हैं,उन्होंने एक कथित जन्म प्रमाणपत्रा ट्वीट किया और साथ में लिखा, “समीर दाऊद वानखेड़े का यहां से शुरू हुआ फर्ज़ीवाड़ा। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाते हुए कहा, “समीर वानखेड़े एक फर्जी व्यक्ति है। इसका जन्म प्रमाण पत्र समीर दाऊद वानखेड़े का है। इसने जन्म प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ की और उनके पिताजी ने धर्मांतरण करने के बाद जो नाम बदला था उसे दुरुस्त किया, इसी आधार पर  जाति प्रमाण पत्र निकाला। समीर वानखेड़े ने मंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि उनका यह कदम अपमानजनक और उनके परिवार की निजता पर हमला है।

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें