29 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमै हिंदू तो बेटा मुस्लिम कैसे? 

मै हिंदू तो बेटा मुस्लिम कैसे? 

समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने एनसीपी नेता नवाब मलिक से पूछा सवाल

Google News Follow

Related

मुंबई। समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने एनसीपी नेता नवाब मलिक पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से कहा कि नवाब मलिक को कुछ भी बोलने से सोच-समझकर बोलना चाहिए। मै हिन्दू हूं तो मेरा बेटा मुस्लिम कैसे हो सकता है। मेरे दादा परदादा सभी हिन्दू थे। हम दलित परिवार से हैं। उन्होंने कहा मेरी पत्नी मुस्लिम थी।

अधिकारी समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े का यह बयान तब सामने आया है जब बुधवार को नवाब मलिक की ओर से समीर वानखेड़े के 2006 में हुए निकाल की तस्वीरें जारी की गई थीं। इस दौरान नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े एक मुस्लिम थे और उन्होंने अपना नाम छुपाकर नौकरी हथियाई है। ज्ञानदेव वानखेड़े ने कहा कि नवाब मलिक एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उनके पास पैसों की कमी नहीं है। वह कुछ भी कर सकते हैं। उनसे हमारे परिवार को खतरा है। उन्होंने आगे कहा कि नवाब मलिक रावण की तरह है, उनके दस-दस हाथ और मुंह हैं। वह कुछ भी कर सकता है।
एनसीबी अधिकारी समीर वानेखेड़े ने कहा कि अगर नवाब मलिक हमारे निजी जीवन पर हमला करते रहे तो वह मानहानि का केस करेंगे, कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब से उनका दामाद ड्रग मामले में गिरफ्तार हुआ है, तभी से वह ये सब कर रहे हैं। उन्होंने दोबारा कहा कि मैं हिंदू हूं और मेरी पत्नी मुस्लिम थी। समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने कहा कि हमारी निजी तस्वीरें जारी कर नवाब मलिक संवैधानिक शपथ के खिलाफ कमा कर रहे हैं। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें