26 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउत्तर भारतीय संघ के कैंसर गेस्ट हाउस को संतोष RN सिंह ने...

उत्तर भारतीय संघ के कैंसर गेस्ट हाउस को संतोष RN सिंह ने दिए 51 लाख

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के कोने कोने से इलाज के लिए मुंबई आने वाले कैंसर मरीजों और तीर्थ यात्रियों के लिए बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में बने गेस्ट हाउस के लिए उत्तर भारतीय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संतोष आरएन सिंह आज 4 बजे अपने निवास स्थान ( 1301, रिचमंड, पवई हीरानंदानी गार्डन ) पर संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 51 लाख का चेक सुपुर्द करने वाले हैं। इस अतिथि गृह का नाम संतोष सिंह के पिता व भाजपा विधायक, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष रहे श्री आर.एन. सिंह के नाम रखा जाएगा। एक महीने पहले 2 जनवरी को श्री आर. एन. सिंह का निधन हो गया था।

अतिथि गृह में सुविधाएं
बांद्रा पूर्व,, टीचर्स कालोनी के पीछे स्थित उत्तरभारतीय संघ भवन में 6 हजार 800 स्क्वायर फिट में 50 बेड का डोरमेट्री और 5 एसी रूम तैयार किया गया है। इस गेस्ट हाऊस में कैंटीन की भी सुविधा है। उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष श्री संतोष आरएन. सिंह बताते हैं,”संघ  के गेस्ट हाउस को ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ पर चलाया जाएगा।  महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों विशेषकर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश से आने वाले कैंसर से पीड़ित मरीज मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में इलाज कराते हैं।

उन्हें और उनके परिजनों को अस्पताल के बाहर सड़कों पर भी  रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसे मरीजों  व उनके परिजनों को बहुत ही नगण्य दर पर गेस्ट हाउस दिया जाएगा। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों को भी गेस्ट हाउस की सुविधा दी जाएगी। इस अतिथि गृह में किफायती दर पर उच्चतम दर्जे का भोजन भी उपलब्ध होगा”।

ये भी पढ़ें 

मुंबई के एक और गार्डन का नाम बदला 

नवाब मलिक को हाईकोर्ट की चेतावनी, मांगा जवाब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें