31.4 C
Mumbai
Saturday, June 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअखबार के पन्नों में वड़ा पाव और समोसे परोसने होंगे बंद; FSSAI...

अखबार के पन्नों में वड़ा पाव और समोसे परोसने होंगे बंद; FSSAI ने खाद्य विक्रेताओं को दी चेतावनी

प्रिंटिंग इंक और गंदगी से स्वास्थ्य को खतरा, खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश

Google News Follow

Related

सड़क किनारे मिलने वाले वड़ा पाव, समोसे और पकौड़ों के शौकीनों के लिए जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि किसी भी खाद्य पदार्थ को अखबार या अन्य मुद्रित कागज में लपेटकर, परोसकर या संग्रहित नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

यह ताजा चेतावनी मुंबई में सामने आए एक मामले के बाद जारी की गई है, जिसमें एक लोकप्रिय वड़ा पाव विक्रेता द्वारा खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर परोसने का आरोप सामने आया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद FSSI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

FSSI को आशंका है कि इस प्रकार की प्रथा अन्य स्थानों पर भी व्यापक रूप से अपनाई जा रही हो सकती है। इसी को देखते हुए प्राधिकरण ने सभी खाद्य कारोबार संचालकों को तत्काल प्रभाव से अखबार या किसी भी मुद्रित सामग्री का खाद्य उपयोग बंद करने का निर्देश दिया है।

यह आदेश सड़क किनारे के खाद्य विक्रेताओं, रेस्तरां, क्लाउड किचन, कैटरिंग सेवाओं, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR), फूड स्टॉल, मोबाइल फूड वेंडर और छोटे खुदरा विक्रेताओं पर भी लागू होगा।

FSSI के अनुसार, अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कई प्रकार के रसायन, रंगद्रव्य और बाइंडर मौजूद होते हैं, जो भोजन के संपर्क में आने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि प्रिंटिंग इंक में सीसा (लेड) सहित अन्य भारी धातुएं मौजूद हो सकती हैं, जो भोजन में मिलकर लंबे समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

इसके अलावा, अखबार छपाई, परिवहन और वितरण के दौरान धूल, गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों के संपर्क में आते हैं, जिससे उनमें हानिकारक रोगजनक जीवाणुओं के मौजूद रहने की संभावना भी बढ़ जाती है।

FSSI ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) विनियम, 2018 के तहत पहले से ही खाद्य पदार्थों को अखबार में रखने, लपेटने या परोसने पर प्रतिबंध है। इस संबंध में प्राधिकरण पहले भी परामर्श जारी कर चुका है।

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि समोसे, पकौड़े और वड़ा पाव जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों से अतिरिक्त तेल सोखने के लिए भी अखबार का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इसी प्रकार तैयार भोजन को ढंकने या संग्रहित करने के लिए भी अखबार का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।

FSSI ने खाद्य व्यवसायों से केवल खाद्य-ग्रेड पैकेजिंग सामग्री का उपयोग करने की अपील की है ताकि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही आम लोगों से भी सतर्क रहने और अखबार में परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों को खरीदने से बचने का आग्रह किया गया है।

प्राधिकरण ने कहा कि वह राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और सुरक्षित एवं टिकाऊ पैकेजिंग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है, ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता को भी मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें:

केरल: कोइलाडी स्कूल में 150 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, जांच जारी!

इस्लामाबाद: यौन उत्पीड़न और अपहरण के मामले बढ़े, 5 महीनों में 432 केस दर्ज!

एनएफएचएस-6 डेटा को लेकर जेपी नड्डा ने खड़गे को घेरा, कहा- ‘अधूरी जानकारी खतरनाक’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें