31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेट‘किंग’ के सेट पर चोटिल हुए शाहरुख़ खान !

‘किंग’ के सेट पर चोटिल हुए शाहरुख़ खान !

शूटिंग टली, फैंस ने दी शुभकामनाएं

Google News Follow

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय चोटिल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पीठ में हल्की चोट लगी है, हालांकि घबराने की बात नहीं है, चोट गंभीर नहीं है और वे अब तेजी से ठीक हो रहे हैं। फिलहाल शाहरुख लंदन में अपने परिवार के साथ आराम कर रहे हैं।

चोट लगने के बाद अभिनेता पहले अमेरिका गए और फिर इलाज और आराम के लिए यूके रवाना हो गए। इस कारण उनकी श्रीलंका यात्रा भी स्थगित कर दी गई है ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर लौट सकें। इस दुर्घटना की वजह से फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। अब फिल्म का अगला शूटिंग शेड्यूल सितंबर में शुरू होने की संभावना है।

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और यह फिल्म शाहरुख की बेटी सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। सुहाना इससे पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आई थीं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और अभय वर्मा जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हालांकि चोट के कारण शूटिंग में देरी हुई है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिल्म ‘किंग’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के रूप में तैयार की जा रही है और 2025 में इसके रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

अंतरिक्ष के छोर से छलांग लगाने वाले फेलिक्स बॉमगार्टनर की पैराग्लाइडिंग हादसे में मौत!

प्रयागराज: लाठी-डंडे और तलवारों से कावड़ियों पर हमला !

भारत-UK व्यापार समझौता जल्द: अगले सप्ताह ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें