27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटठाकरे सरकार के सुपर मार्केट में शराब बिक्री पर NCP सुप्रीमो का...

ठाकरे सरकार के सुपर मार्केट में शराब बिक्री पर NCP सुप्रीमो का बड़ा बयान

यह कोई चिंता का विषय नहीं है।

Google News Follow

हाल ही में महाराष्ट्र आघाड़ी सरकार की ओर से सुपर मार्केट और किराना की दुकान में शराब बिक्री का निर्णय लिए जाने पर राज्य में ठाकरे सरकार का कड़ा विरोध हो रहा है। वहीं, भाजपा और राज्य की कई संगठनों ने सरकार की शराब नीति की जमकर आलोचना की जा रही है।  साथ ही जगह-जगह आंदोलन भी किया गया। राज्य में महाराष्ट्र आघाडी सरकार में शामिल एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने सुपरा मार्केट किराना दुकान में शराब बिक्री को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

अपने गोविंदबाग़ निवास स्थान पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुपर मार्केट ने शराब बिक्री के निर्णय का राज्य भर में विरोध किया जा रहा है। सुपर मार्केट में शराब बिक्री मामले को लेकर भाजपा सहित राज्य की कई समाजिक संगठनों के विरोध के सवाल पर एनसीपी सुप्रीमो ने कहा कि सुपर मार्केट ने शराब और अन्य वस्तुओं में अंतर समझ कर लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंतर समझ नहीं पाने की स्थिति में वे सरकार का विरोध कर रहे हैं। उनके द्वारा सरकार के विरोध के सिवाय और कोई विषय नहीं है। मेरी समझ से यह कोई चिंता का विषय नहीं है।
पवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार का दृष्टिकोण में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा शराब और दारू में जमीन आसमान का अंतर है। सुपर मार्केट में शराब बिक्री की अनुमति देने के बाद राज्य सरकार का बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है। वही अजित पवार ने राज्य को भाजपा मद्यराष्ट्र बनाने का बीड़ा लेने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें 

समीर वानखेड़े को झटका, होटल और बार का लाइसेंस रद्द

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दौड़ाया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें