28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटगुवाहाटी हवाईअड्डे पर दिखी शीना बोरा

गुवाहाटी हवाईअड्डे पर दिखी शीना बोरा

कोर्ट ने दिया सीसीटीवी फुटेज जमा कराने का निर्देश

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की एक याचिका पर एक विशेष अदालत ने असम में गुवाहाटी हवाईअड्डे को पांच जनवरी के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जमा करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।  इंद्राणी ने दावा किया था कि दो वकीलों ने शीना बोरा के जैसी दिखने वाली एक महिला को विमान में चढ़ते हुए देखा था।
इंद्राणी मुखर्जी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पूर्व में दावा किया कि दो वकीलों ने इस सप्ताह बोरा जैसी महिला को गुवाहाटी हवाईअड्डे पर देखा था। इसके साथ ही मुखर्जी ने महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिये हवाई अड्डे का सीसीटीवी फुटेज हासिल करने का निर्देश दिए जाने का भी अदालत से अनुरोध किया।   विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस.पी. नाइक-निंबालकर ने गुवाहाटी हवाईअड्डे के निदेशक को पांच जनवरी के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और वीडियो और तस्वीर में दिख रही महिला की पहचान का पता लगाने के लिए नोटिस जारी किया।

अदालत ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को मामले की अगली सुनवाई तक आदेश का पालन करना चाहिए। सीबीआई के मुताबिक, अप्रैल 2012 में मुखर्जी, उसके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने बोरा (24) की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी थी। उसका शव पड़ोसी रायगढ़ जिले के एक जंगल में कथित तौर पर जला दिया गया था। राय को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद 2015 में कथित हत्या का मामला सामने आया था।

 ये भी पढ़ें

ईरान ने ब्रिटिश नागरिक ‘अली रजा अकबरी’ को मौत की सजा सुनाई

जॉनसन एंड जॉनसन को मिली बेबी पाउडर बनाने व बेचने की अनुमति  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,342फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें