29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनागपुर अधिवेशन से पहले शिंदे सरकार का विस्तार!

नागपुर अधिवेशन से पहले शिंदे सरकार का विस्तार!

 19 दिसंबर से नागपुर में शुरू होने वाले अधिवेशन के लिए मंत्रियों के निवास तैयार किए जा रहे  

Google News Follow

महाराष्ट्र विधानमंडल के नागपुर अधिवेशन से पूर्व राज्य की शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 19 दिसंबर से नागपुर में शुरू होने वाले अधिवेशन के लिए नागपुर में मंत्रियों के निवास तैयार किए जा रहे हैं। फिलहाल शिंदे मंत्री मंडल में 18 मंत्री हैं। पर नागपुर में 40 मंत्रियों के लिए आवास तैयार किया जा रहा है। इससे इस बात की संभावना जताई जा रही है की नागपुर अधिवेशन से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

इसके पहले चालीस दिनों के इंतजार के बाद जब इस साल अगस्त महीने में शिंदे-फडणवीस मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ तो इस विस्तार में मौका न पाने वाले मंत्री पद के दावेदार जल्द विस्तार की उम्मीद कर रहे थे। मानसून अधिवेशन समाप्त होते ही सितंबर में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना थी। पर मानसून अधिवेशन बीते कई महीने बीत गए पर नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का मुहूर्त नहीं निकल सका।

शिंदे मंत्रिमंडल की लगभग आधी सीट खाली है। सरकार की सबसे बड़ी पार्टनर भाजपा में अनुशासन का चाबुक इतना मजबूत है की विद्रोह की कोई संभावना नहीं पर शिंदे गुट में “एक अनार सौ बीमार’ वाली हालत है। मंत्री पद न मिलने पर बागी शिवसेना विधायकों को पाला बदलते देर नहीं लगेगी। वैसे भी शिवसेना में बगावत का मामला अभी अदालत में है। ऐसी स्थिति में शिवसेना विधायकों के लिए दोनों गुट के दरवाजे खुले हुए हैं।

ये भी पढ़ें 

​सुषमा अंधारे ने की राज ठाकरे की ​तीखी ​आलोचना​, कहा- सुपारी ले​ ​’कार्यक्रम..’

“जल्द फूटेगा शिंदे गुट”, ठाकरे गुट के सांसद संजय ​राउत का बड़ा बयान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें