27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसमीर वानखेडे के समर्थन में शिव प्रतिष्ठान

समीर वानखेडे के समर्थन में शिव प्रतिष्ठान

 एनसीबी अधिकारी के समर्थन में नारेबाजी, कार्यालय पहुंच कर पुष्पवर्षा

Google News Follow

ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और मंत्री नवाब मलिक से मोर्चा ले रहे एनसीबी के जोनल डाय़रेक्टर समीर वानखेडे को सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न संगठनों की तरफ से समर्थन मिल रहा है। श्री शिव प्रतिष्ठान युवा हिंदुस्थान संगठन समीर वानखेड़े के समर्थन में सामने आया है। बुधवार को समीर वानखेड़े का एनसीबी के मुंबई कार्यालय के बाहर अभिनंदन किया गया। उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई।

एनसीपी प्रवक्ता मलिक आए दिन समीर वानखेड़े पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब उनके समर्थन में आंदोलन भी हो रहे हैं। बुधवार की सुबह श्री शिव प्रतिष्ठान युवा हिंदुस्थान ने समीर वानखेड़े के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। अपने कार्यालय में प्रवेश कर रहे समीर वानखेड़े पर फूलों की वर्षा की गई और इस दौरान उन्हें छत्रपति शिवाजी की एक तस्वीर भेंट की गई। समीर वानखेड़े ने यह सब स्वीकार किया, लेकिन टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद इस संगठन के अध्यक्ष नितिन चौगुले ने कहा कि “नवाब मलिक केवल एक कर्तव्यपरायण अधिकारी को बदनाम कर रहे हैं।” ड्रग्स माफियाओं का समर्थन करने वाले मलिक को मंत्री पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम मलिक के खिलाफ आगे भी आंदोलन करेंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें