28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिवसेना नेता रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन

शिवसेना नेता रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Google News Follow

शिवसेना के विधायक रमेश लटके का बुधवार की रात को दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया। वे अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टी मनाने गए हुए थे।रमेश लटके दो बार विधायक बने थे। रमेश लटके 2014 में एक कद्दावर नेता के रूप में उभरकर सामने आये थे। उन्होंने अँधेरी पूर्व से विधायक  बने थे और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता सुरेश शेट्टी को हराया था। इसके बाद 2019 में उन्होंने इसी सीट एक बार और जीत दर्ज की थी। बताया जा रहा है कि उनके शव को गुरुवार को मुंबई लाया जा  सकता है।

इस संबंध में शिवसेना के एक नेता बताया कि, रमेश लटके अपने परिवार के साथ दुबई छुट्टी मनाने गए थे। जहां पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रमेश लटके अँधेरी के पूर्व विधानसभा सीट से दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। लटके बीएमसी में पार्षद भी रह चुके थे।पार्टी नेता ने बताया कि रमेश लटके के शव को भारत लाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने  की जानकारी  मुख्यमंत्री  उद्धव ठाकरे और अन्य नेताओं को दे दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई की गुरुवार तक लटके का शव मुंबई आ जाएगा। लटके के निधन पर पार्टी सहित  बीजेपी के नेताओं ने दुःख जताया है।
  
ये भी पढ़ें 

ममता बनर्जी को साहित्य अवॉर्ड देने का विरोध, लेखिका ने वापस किये अवॉर्ड  

​राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : CM योगी ‘Koo’ ऐप के संस्थापकों से की मुलाकात

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें