28.1 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसांसद भावना गवली की मुसीबत बढ़ी

सांसद भावना गवली की मुसीबत बढ़ी

Google News Follow

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद भावना गवली को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए चार अक्टूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। एक आधिकारिक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। 48 वर्षीय गवली महाराष्ट्र के यवतमाल-वाशिम से शिवसेना सांसद हैं। इससे पहले मंगलवार को भी गवली के एक कथित सहयोगी को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने एक अक्टूबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया था। मंगलवार को ही गवली के कथित सहयोगी सईद खान को भी धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। खान को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया।

अदालत ने इस मामले की आगे की जांच के लिए उसे ईडी की हिरासत में भेज दिया। यह गिरफ्तारी गवली से जुड़े कुछ खास न्यासों में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर की गई। यह 18 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर कुछ आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। मंगलवार को एजेंसी ने विशेष पीएमएलए अदालत में कहा कि गवली ने 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के लिए, खान के माध्यम से जालसाजी और फर्जी तरीके से एक न्यास को निजी कंपनी में तब्दील करने का कथित आपराधिक षड्यंत्र रचा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें