26 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटBMC में सभी राजनीतिक दलों का कार्यालय सील, शिंदे-ठाकरे गुट के बीच...

BMC में सभी राजनीतिक दलों का कार्यालय सील, शिंदे-ठाकरे गुट के बीच तनाव    

एक दिन पहले ही  दोनों गुट में हुई थी नोंकझोंक  

Google News Follow

Related

एकनाथ शिंदे गुट अब ठाकरे गुट के कार्यालयों को कब्जा ज़माना शुरू कर दिया था। बुधवार को शिंदे गुट ने मुंबई नगर निगम में शिवसेना के कार्यालय को संभाल लिया। इससे पहले शिंदे गुट ने नागपुर विधानसभा में उद्धव गुट की शिवसेना द्वारा चलाये जा रहे कार्यालय को कब्जा कार लिया। इस घटना के बाद मुंबई नगर निगम में शिवसेना के कार्यालय को सील कर दिया गया।
गौरतलब है कि शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले, पूर्व नगरसेवक यशवंत जाधव और नेता नरेश म्हस्के ने बुधवार को मुंबई नगर निगम  में चल रहे शिवसेना पार्टी के कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया। जहां दोनों गुटों में जोरदार बीच बहस भी हुई। बताया जाता है कि ठाकरे गुट के लिए यह कार्यालय प्रतिष्ठा का विषय रहा है।
इस घटना के बाद यहां स्थित सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है यह कार्रवाई नगर निगम पुलिस के आदेश पर की है। इस संबंध में निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर में स्थित सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों को फिलहाल सील कर दिया गया। मालूम हो कि इस घटना के  दौरान दोनों गुट के लोग आमने सामने आ गए थे। इसके साथ ही परिसर में तनाव पैदा हो गया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को शांत कराया।
ये भी पढ़ें 

​रिश्वत लेते उप जिलाधिकारी ​सहित​ तीन गिरफ्तार, बुलढाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

“शीशे ​​के ​रहने वाले घर ​में​ ​ …”; फडणवीस की मराठी मिश्रित हिंदी टिप्पणी से​ गूंजा ठहका!

चीन से मिलान जा रही दो फ्लाइट में 50% यात्री कोरोना पॉजिटिव

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,261फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें