31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिवाजी महाराज की राष्ट्र निर्माण की भावना मुझे करती है प्रेरित :...

शिवाजी महाराज की राष्ट्र निर्माण की भावना मुझे करती है प्रेरित : पुरंदरे

Google News Follow

मुंबई। प्रख्यात इतिहासविद् और लेखक बाबा साहब पुरंदरे ने शनिवार को पुणे में  कहा कि मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की राष्ट्र निर्माण की भावना मुझे प्रेरित करती है। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर शोध करने के लिए जाना जाता है। बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे उर्फ बाबा साहब को शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया जिसमें गुजरे जमाने की गायिका आशा भोसले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे, भाजपा नेता आशीष शेलार एवं अन्य ने शिरकत की। पुरंदरे की उम्र 29 जुलाई को 100 साल हो गई। पद्म विभूषण से सम्मानित पुरंदरे छत्रपति शिवाजी महाराज पर शोध एवं कार्यों के लिए मशहूर हैं और कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई स्मृतियां साझा कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा नहीं करता बल्कि वह मेरी जिंदगी के अभिन्न अंग हैं। खाते, सोते हर वक्त छत्रपति शिवाजी महाराज मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं। अपने साहस के कारण महाराज युवा लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और राष्ट्र निर्माण की उनकी भावना मुझे प्रेरित करती है।’’ राज ठाकरे ने पुरंदरे के छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कहानी कहने और उनके बारे में इतिहास लिखने की अद्भुत शैली को याद किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर पुणे आई भोसले ने कहा कि वह पिछले 58 वर्षों से बाबा साहब को जानती हैं।   पुरंदरे ने ऐतिहासिक नाटक ‘‘जनता राजा’’ (1985) को लिखा एवं इसका निर्देशन किया जिसमें 200 से अधिक कलाकारों ने काम किया और इसका पांच भाषाओं में अनुवाद किया गया। उन्हें 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया।  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें