29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोलकाता टेस्ट में बड़ा झटका: कप्तान शुभमन गिल चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट,...

कोलकाता टेस्ट में बड़ा झटका: कप्तान शुभमन गिल चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट, टीम इंडिया में चिंता बढ़ी

Google News Follow

कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, जब कप्तान शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव (neck strain) के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने को मजबूर हुए। क्रीज़ पर आए कुछ ही मिनट हुए थे और उनकी पारी अच्छी लय में दिखाई दे रही थी जब यह अप्रिय स्थिति उत्पन्न हुई। गिल, वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद 35वें ओवर में बैटिंग करने उतरे और शुरुआती दो गेंदों को सहजता से खेलने के बाद सिमोन हार्मर की गेंद पर शानदार स्वीप शॉट लगाकर चौका बटोरा। लेकिन इसी शॉट के बाद पूरा माहौल अचानक बदल गया।

स्वीप खेलकर उठते समय गिल ने तुरंत अपने बाएं कंधे और गर्दन की तरफ हाथ ले जाते हुए असहजता महसूस की। उन्होंने हेलमेट उतार दिया और कुछ सेकंड तक वहीं खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने फिजियो को बुलाने का संकेत किया। मैदान पर संक्षिप्त परीक्षण के बाद टीम मैनेजमेंट ने कोई जोखिम न लेते हुए उन्हें पवेलियन लौटने के लिए कहा। गिल धीरे-धीरे ड्रेसिंग रूम की ओर लौटे, जबकि उनकी जगह नया बल्लेबाज़ मैदान पर आया।

रिटायर्ड हर्ट होने से पहले गिल ने सिर्फ 3 गेंदों का सामना किया था। फिजियो की जांच के दौरान उनकी बढ़ती तकलीफ देखकर भारतीय खेमे में चिंता साफ झलक रही थी। मेडिकल टीम उन्हें अंदर ले जाकर तुरंत उपचार में जुट गई। दर्शकों ने जब उन्हें पवेलियन लौटते देखा तो पूरे ईडन गार्डन्स में सन्नाटा छा गया, हालांकि यह माहौल अगले ही पल बदल गया जब ऋषभ पंत की एंट्री हुई। टेस्ट क्रिकेट में ओवल मैच के बाद पंत की वापसी पर दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया।

गिल के अचानक बाहर जाने से भारत की लय थोड़ी बिगड़ी, खासकर तब जब टीम 79/2 के स्कोर पर स्थिरता बनाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर ने समझदारी भरी बल्लेबाज़ी से पारी को संभालने का काम किया। राहुल ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन पूरे कर एक अहम उपलब्धि भी हासिल की।

यह भी पढ़ें:

ओडिशा : पुरी और सुनापुर बीच को फिर मिला ब्लू फ्लैग सम्मान

हल्द्वानी में बड़ा दस्तावेज़ घोटाला: हिंदू दंपति के नाम पर फर्जी ईमेल बनाकर रईस अहमद के लिए तैयार किया स्थायी निवास प्रमाणपत्र

तेजस्वी की RJD को सबसे ज्यादा वोट, फिर भाजपा–जेडीयू को ज्यादा सीटें क्यों?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें