29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेट विधानसभा उपाध्यक्ष भी चाहते हैं नवाब मलिक का इस्तीफा!

 विधानसभा उपाध्यक्ष भी चाहते हैं नवाब मलिक का इस्तीफा!

Google News Follow

एनसीपी के विधायक व महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि क्षिरवाल भी चाहते हैं कि ईडी द्वारा गिरफ्तार मंत्री नवाब मलिक मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए। शुक्रवार को विधान भवन परिसर में मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा विधायकों की तरफ से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत मांग पत्र पर हस्ताक्षर कर क्षिरवाल ने तो .यहीं संकेत दिए हैं। अब उनकी पार्टी की तऱफ से सफाई दी जा रही है कि गफलत में उन्होंने ऐसा कर दिया होगा।

विधानभवन की सीढ़ियों के बगल रखे गए बोर्ड पर भाजपा नेता दस्तखत कर रहे थे। इसी दौरान वहां विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल पहुंचे, तभी भाजपा विधायक मंगेश चव्हाण ने झिरवाल को हस्ताक्षर करने के लिए पेन दिया और उनसे दस्तखत करने को कहा। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए तो भाजपा विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की।
विधायक मंगेश चव्हाण ने पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से भी हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया। लेकिन आदित्य ठाकरे ने कलम लेकर भी हस्ताक्षर नहीं किए। इस मुद्दे पर गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि सीढ़ियों पर इतना हंगामा हो रहा था कि व्यक्ति भ्रमित हो रहा था। नरहरि झिरवाल सीधे सादे व्यक्ति हैं। वे आदिवासी समाज से आए हैं, ऐसे में उन्हें बिना जह घेरना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें 

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, विधायक नितेश राणे को कोर्ट से मिली राहत

बगैर ओबीसी आरक्षण न हो मनपा चुनावः भाजपा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें