27 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपुराने गीत की धुन पर झूम उठे बुजूर्ग

पुराने गीत की धुन पर झूम उठे बुजूर्ग

कुर्ला पुलिस स्टेशन की एक अनूठी पहल

Google News Follow

Related

कुर्ला पुलिस स्टेशन की ओर से क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘ वरिष्ठ का सम्मान यहीं शान’ के आदर्श वाक्य के साथ एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कुर्ला पश्चिम स्थित कच्छी वीसा हॉल में आयोजित संगीत कार्यक्रम में हर गीत की सराहना की गई और बुजुर्ग पुराने गीतों की धुन पर झूम उठे।

वरिष्ठ नागरिकों के मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र होवाले के साथ-साथ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण घाडीगाँवकर एवं अन्य अधिकारी द्वारा गुलाब देकर सभी नागरिकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम सभी नागरिकों का स्वास्थ्य पूछा गया। साथ ही इस उम्र में उन्हें होने वाली शारीरिक और मानसिक समस्याओं के बारे में पूछकर उनका सही मार्गदर्शन किया। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने वरिष्ठ नागरिक अन्ना प्रभुदेसाई का स्वागत किया।

साथ ही 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक दिलीप सराटे मास्टर का जन्मदिन मनाया गया। साज और आवाज़ के आयोजक और गायक अशरफ खान के नेतृत्व में अजिता मेस्त्री, मकबूल खान, मिलिंद धोत्रे, मयूर रोडगे, जितेंद्र सायगांवकर, अभिजीत पवार, प्रवीण इस टीम ने मराठी और हिंदी भाषाओं में अद्भुत पुराने गीतों का प्रदर्शन किया। संचालन चेतन कोरगांवकर ने किया। इस मौके पर वीरचंद विसारिया, गणेश चिकने, रघुनाथ वाघमारे, लखु पटेल, राजेश शेट्टी, डेनीयल त्रिभुवन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र में 12वीं गणित का पेपर लीक होने पर विधानसभा में हंगामा

चीता के बाद अब कोलंबिया से भारत आएंगे हिप्पोज, बनाई जा रही है योजना…

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें