स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण भिड़ंत, 39 की मौत

कई डिब्बे पटरी से उतरे

स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण भिड़ंत, 39 की मौत

सेंट्रल स्पेन में दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में करीब 39 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन के रेल सिस्टम ऑपरेटर ADIF ने कहा कि यह टक्कर बुधवार सुबह टोलेडो प्रांत में हुई। TVE की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा एक ही दिशा में जा रही दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच हुआ और एक दूसरी के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

पास के शहर उर्दा के मेयर, मैनुअल गैलन ने स्पैनिश सरकारी ब्रॉडकास्टर TVE को बताया कि कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों के इलाज के लिए सिविल प्रोटेक्शन अधिकारियों ने उनके टाउन हॉल से एक स्पोर्ट्स पवेलियन तैयार करने को कहा है। एडिफ (Adif) ने बुधवार को एक्स पर एक संदेश में बताया, ‘दो ट्रेनों के आपस में टकराने के बाद मैड्रिड-अंडालूसिया हाई-स्पीड रेल लाइन पर यातायात रोक दिया गया है।’

कैस्टिला ला मांचा क्षेत्र के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 9 बजे (0800 GMT) के तुरंत बाद रेनफे (Renfe) और इर्यो (Iryo) की ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे इर्यो ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों और घायलों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है।

9 महीने पहले भी हुआ था ठीक ऐसा ही हादसा

यह टक्कर उसी लाइन पर, उसी ऑपरेटर की हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच हुई है, जैसे नौ महीने पहले हुई थी। इस हादसे में 46 लोगों की जान चली गई थी। जनवरी में यह दुर्घटना हुई थी, जिसमें कॉर्डोबा प्रांत के अदामुज के पास एक ट्रेन पटरी से उतरकर सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी। इन हादसों ने हाल के वर्षों में रेलवे के रखरखाव में किए गए निवेश के स्तर पर एक बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें-

देश के 28 विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस को ज़ीरो

Exit mobile version