29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचक्रवात ‘तौकते’ के लिए चौकन्ना रहिये,सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

चक्रवात ‘तौकते’ के लिए चौकन्ना रहिये,सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Google News Follow
मुंबई। चक्रवात ‘तौकते’ के बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के तटीय जिलों में प्राधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए चौकन्ना रहने और साजो सामान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया, ‘‘चौकन्ना रहिए और जहां भी जरूरत पड़े बचाव अभियान चलाएं।’’ ठाकरे ने कहा कि इस चक्रवात का असर पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में पड़ सकता है और इन जिलों के जिलाधीशों को बचाव उपकरण और श्रमबल के लिहाज से सभी आवश्यक एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। बयान में कहा गया है कि ठाकरे ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान यह बात कही। चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह बैठक हुई।
चक्रवात की वजह से मुंबई में दो दिनों तक रुका टीकाकरण
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके मुताबिक मुंबई में 15 और 16 मई को टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा। मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के मद्देनजर एहतियात के तौर पर टीकाकरण अभियान को रोकने का फैसला लिया गया है। मुंबई में कुल 260 टीकाकरण केन्द्र हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ मुंबई के नजदीक से होकर गुजर सकता है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें