29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलंबे समय से फरार सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त को NCB ने...

लंबे समय से फरार सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त को NCB ने किया गिरफ्तार

Google News Follow

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए मुंबई के खार इलाके से एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुशांत सिंह का दोस्त और फरार चल रहा था। बता दें कि जांच एजेंसियां एक साल बाद भी सुशांत सिंह मामले कार्रवाई जारी रखी है।

वहीं, ड्रग मामले में जेल जाने वाले अन्य लोगों में सुशांत का फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी भी शामिल है, जो मुंबई के बांद्रा इलाके में माउंट ब्लैंक आवास में मौजूद था। जब पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने रूम में मृत पाए गए थे। पिठानी को 28 मई को गिरफ्तार किया गया था और पिछले महीने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
एनसीबी ने इस साल मार्च में ड्रग मामले में 12,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें में कुल कुल 33 गवाहों को सूचीबद्ध किया गया था।
उनमें से बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनेता रिया चक्रवर्ती भी शामिल थी। सूची में 200 से अधिक गवाहों के बयान थे। इसके अलावा सुशांत के फ्लैट के कई अन्य सदस्यों जैसे सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और रिया चक्रवर्ती को भी इसी सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल इन सभी को जमानत मिल गई है। बता दें कि एनसीबी के अलावा भी अन्य जांच एजेंसियां भी सुशांत सिंह केस में जांच कर रही हैं। सीबीआई पिछले एक साल से इस केस की जांच कर रही है। जिसमें कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें