27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदुर्घटनाग्रस्त तेजस के नए वीडियो में दिखा आख़िरी पल का इजेक्शन प्रयास

दुर्घटनाग्रस्त तेजस के नए वीडियो में दिखा आख़िरी पल का इजेक्शन प्रयास

विंग कमांडर नमंश स्याल को नहीं मिला बचाने का मौका

Google News Follow

दुबई एयरशो में भारतीय वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमान की भीषण दुर्घटना का एक नया, बेहद स्पष्ट वीडियो सामने आया है, जिसने हादसे से ठीक पहले के अंतिम पलों की तस्वीर साफ कर दी है। WL Tan’s Aviation Videos द्वारा साझा किए गए इस फुटेज में प्रतीत होता है कि पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल ने अंतिम क्षण में इजेक्शन का प्रयास किया, लेकिन न तो पर्याप्त ऊँचाई बची थी न ही समय।

वीडियो के अनुसार, दुर्घटना के समय तेजस बेहद कम ऊँचाई पर एरोबेटिक मैनूवर कर रहा था। 49 से 52 सेकंड के बीच, जब विमान जमीन से टकराकर आग का गोला बन जाता है, उसी क्षण एक पैराशूटनुमा आकृति दिखाई देती है, जो संकेत देती है कि पायलट ने आपातकालीन इजेक्शन का प्रयास किया। विशेषज्ञों का मानना है कि विंग कमांडर स्याल शायद अंतिम समय तक विमान को नियंत्रित करने और उसे सुरक्षित उतारने की कोशिश कर रहे थे।

तेजस जैसे हल्के, मल्टी-रोल फाइटर जेट का यह पहला घातक हादसा है। पिछले वर्ष जैसलमेर के पास तेजस क्रैश हुआ था, लेकिन तब पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा था। भारतीय वायुसेना का यह स्वदेशी विमान दशक भर की सेवा में लगभग निर्दोष सुरक्षा रिकॉर्ड रखता है, जिससे यह दुर्घटना और अधिक चिंताजनक बन जाती है।

नए वीडियो में दिखता है कि तेजस ‘बैरेल रोल’ और उसके बाद एक नेगेटिव-G टर्न कर रहा था। इसी दौरान विमान बेहद कम ऊँचाई पर आ गया। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मैनूवर के बाद जेट को स्थिर करने और ऊँचाई फिर से लेने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचा था। नियंत्रित ऊँचाई खोते हुए तेजस तेजी से नीचे आया औररनवे के समीप जमीन से टकरा गया, जिससे विमान में विस्फोट हुआ।

दुर्घटनास्थल से उठते हुए काले धुएँ के गुबार के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले विंग कमांडर नमंश स्याल की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी है। प्रारंभिक संकेत विमान के अत्यधिक कम ऊँचाई पर कठिन एरोबेटिक मैनूवर के दौरान नियंत्रण खोने की ओर इशारा करते हैं, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा। दुबई एयरशो में हुए इस दर्दनाक हादसे ने भारत के उभरते एयरोस्पेस कार्यक्रम और तेजस के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन पर गहरा असर छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें:

BSF और मिजोरम एक्साइज़ की संयुक्त कार्रवाई में 4.79 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद

ऑपरेशन कालनेमी: बांग्लादेशी ममुन हसन से निकाह कर बनवा दिए पहले पति के नाम फर्जी दस्तावेज, पति-पत्नी गिरफ्तार !

पाकिस्तान को दरकिनार कर भारत के साथ हवाई और समुद्री रास्ते से व्यापार की अफ़ग़ानिस्तान की योजना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें