29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकैसे हुआ तेजस लड़ाकू विमान में हादसा, एक्सपर्ट का जवाब

कैसे हुआ तेजस लड़ाकू विमान में हादसा, एक्सपर्ट का जवाब

Google News Follow

दुबई एयर शो में हुए तेजस लड़ाकू विमान हादसे को लेकर अब विशेषज्ञों की शुरुआती राय सामने आ रही है। पूर्व एयर मार्शल जिम्मी भाटिया ने एनडीटीवी से कहा कि एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों को बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरनी पड़ती है, जहां किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या मामूली देरी से भी दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। उनके अनुसार, तेजस क्रैश भी इसी तरह की एक दुर्भाग्यपूर्ण तकनीकी दुर्घटना लगता है।

दुबई एयर शो में शुक्रवार(21 नवंबर) को इंडियन एअर फोर्स का तेजस एमके-1 फाइटर जेट रुटीन डिस्प्ले के दौरान नीचे की ओर तेजी से झुका और जमीन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि लो-लेवल फ्लाइंग की सीमाएं और तेज मैनुवरिंग इस तरह की घटनाओं का बड़ा कारण बन सकती हैं।

पूर्व एयर मार्शल जिम्मी भाटिया के मुताबिक, किसी भी एयर शो में पायलट्स को दर्शकों के सामने अपनी क्षमता दिखाने के लिए बहुत कम हाइट पर कई तरह के जटिल मैनुवर करने पड़ते हैं। ऐसे में, मार्जिन ऑफ एरर बेहद कम होता है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि मैनुवर करते समय विमान के पास ऊपर उठने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला और वह जमीन से टकरा गया।”

भाटिया ने बताया कि दुर्घटना के दौरान विमान शायद पुलआउट नहीं कर पाया और रिकवरी के लिए आवश्यक ऊंचाई हासिल नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि जब किसी विमान को सेकेंड्स के भीतर ऊंचाई पकड़नी होती है और वह उसमें सफल नहीं होता, तो ऐसी स्थिति दुर्घटना में बदल सकती है।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तेजस एक बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद फाइटर जेट है, और इस एक हादसे से विमान की तकनीकी क्षमता या उसकी सेफ्टी प्रोफाइल पर कोई सवाल नहीं उठता। “तेजस अपनी लाइफ साइकिल का सबसे सुरक्षित विमान है। यह दुर्घटना दुखद है, लेकिन इससे इसकी सुरक्षा इतिहास पर कोई असर नहीं पड़ेगा,” भाटिया ने कहा।

विशेषज्ञों के अनुसार, हादसे की असली वजह विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन शुरुआती निष्कर्षों से यह साफ है कि एयर शो की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां और धरातल के बेहद करीब किए जाने वाले मैनुवरिंग इस दुर्घटना का प्रमुख कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

वैश्विक स्तर पर चीनी नागरिकों के लिए भारत का पर्यटक वीज़ा फिर से शुरू !

पूरे देश से घुसपैठियों को ढूंढकर फिकवाएंगे!

डेरियस खंबाटा ने 11 सितंबर की बैठक पर ‘तख्तापलट’ के आरोपों को किया खारिज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें