30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटठाकरे सरकार ने किया ओबीसी से विश्वासघात

ठाकरे सरकार ने किया ओबीसी से विश्वासघात

Google News Follow

ठाणे।  ठाणे भाजपा ने महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार पर ओबीसी समाज के सियासी आरक्षण के संदर्भ में विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन कर विरोध जताया। भाजपा विधायक व जिला अध्यक्ष निरंजन डावखरे व विधायक संजय केलकर के नेतृत्व में कोर्ट नाका पर हुए आंदोलन के दौरान जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर को ज्ञापन भी सौंपा गया।

मौजूदा सरकार का ध्यान ही नहीं: निरंजन डावखरे ने आंदोलन के दरमियान कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य के विपक्षी दल नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपने कार्यकाल में राज्य में ओबीसी के आरक्षण में किसी भी तरह की अड़चन नहीं आने दी, लेकिन, ठाकरे सरकार ओबीसी व मराठा समाज की समस्याओं की तरफ ध्यान ही नहीं दे रही है।
वंचित रखने का आरोप: डावखरे ने भाजपा के ओबीसी समाज के साथ हमेशा खड़े रहने का आश्वासन देते हुए कहा है कि आगामी चुनाव में सभी जगहों पर ओबीसी समाज के उम्मीदवार खड़े किये जायेंगे। उन्होंने ठाकरे सरकार के पास इच्छाशक्ति का अभाव होने के कारण ओबीसी समाज को आरक्षण से वंचित रखने का भी आरोप लगाया।
ओबीसी पर अन्याय: विधायक संजय केलकर ने ठाकरे सरकार पर बीते 6 महीनों से ओबीसी आरक्षण के संदर्भ में टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ओबीसी समाज का इम्पीरिकल डेटा जमा करने के लिए तत्काल कार्यवाही करने के संदर्भ में विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने बार-बार सूचित  किया और सुझाव भी दिया, बावजूद इसके ठाकरे सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी और सरकार की तरफ से इम्पीरिकल डेटा जमा करने में ढिलाई बरती जा रही है।  इसलिए अब ठाकरे सरकार ने ओबीसी आरक्षण के बिना 5 जिलों में स्थानीय स्वायत्त निकायों के चुनाव की घोषणा कर एक तरह से ओबीसी समाज के साथ अन्याय करने का काम किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें