34 C
Mumbai
Tuesday, June 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमर गया हैदराबाद के नवाब की जमीन का वह खरीदार

मर गया हैदराबाद के नवाब की जमीन का वह खरीदार

Google News Follow

Related

मुंबई।  मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी द्वारा गिरफ्तार 76 वर्षीय बिल्डर एवं फिल्म फाइनेंसर यूसुफ लकड़ावाला की गुरुवार दोपहर मौत हो गई। लकड़ावाला आर्थर रोड जेल में कैद था, जहां गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  यूसुफ लकड़ावाला ने दोपहर 12 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया।

की थी सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी: 
फरवरी 2019 में हैदराबाद के नवाब की खंडाला में मौजूद लगभग 50 करोड़ रुपए कीमत की 4 एकड़ 38 गुंठा जमीन खरीदने के लिए सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के प्रकरण में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में यूसुफ लकड़ावाला सहित चार लोगों के खिलाफ का मामला दर्ज किया था। इस बीच, यूसुफ लकड़ावाला को विदेश भागने की फिराक में पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था।
कई बीमारियां थीं उसे: आर्थिक अपराध शाखा के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद यूसुफ लकड़ावाला को 28 मई को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। ईडी रिमांड के बाद युसूफ लकड़ावाला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तभी से वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद था। यूसुफ लकड़ावाला कई बीमारियों से पीड़ित था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें