27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटकोरोना टीका लगवाने बच्ची को अमेरिका भेजने दंपति पहुंचा हाईकोर्ट

कोरोना टीका लगवाने बच्ची को अमेरिका भेजने दंपति पहुंचा हाईकोर्ट

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। अपनी बच्ची को कोरोना टीका लगवाने के लिए मुंबई का एक दंपति अपनी 14 साल की बच्ची को अमेरिका भेजना चाहता है। क्योंकि भारत में अभी 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को ही कोरोना का टीका लग रहा है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को दंपति की उस याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया जिसमें उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के लिये अमेरिका भेजने को लेकर अदालत से मदद का अनुरोध किया है।
न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति अभय आहूजा ने सरकार को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

खंडपीठ दक्षिण मुंबई में रहने वाले विरल और बिजल ठक्कर की याचिका पर सुनवाई कर रही है। वरिष्ठ वकील मिलिंद साठे के जरिए दाखिल की गई याचिका के अनुसार दंपति की बेटी प्रवासी भारतीय नागरिक कार्ड धारक है और वह अमेरिका में टीका लगवाने की पात्र है। क्योंकि उसके पास अमेरिका का नागरिकता भी है। दंपति चाहता है कि बच्ची की बुआ को उसका कानूनी संरक्षक नियुक्ति करने की अनुमति दी जाए जिससे वह बच्ची को लेकर कोरोना टीका लगवाने अमेरिका जा सके। ठक्कर दंपति निजी कारणों से फिलहाल अमेरिका जाने में असमर्थ हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,312फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें