29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहापौर ने कहा,अब कोरोना की तीसरी लहर आई,तो राजेश टोपे ने चिंता...

महापौर ने कहा,अब कोरोना की तीसरी लहर आई,तो राजेश टोपे ने चिंता जताई

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य की जनता से अपील की है. राजेश टोपे ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कोविड नियमावली का अच्छी तरह से पालन करें। स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भीड़-भाड़ से दूरी ज़रूरी है. भीड़ बढ़ने से संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने महाराष्ट्र के उन 5 जिलों का भी ज़िक्र किया जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। इन जिलों में मुंबई और पुणे भी शामिल हैं.राजेश टोपे ने खास तौर से पुणे, मुंबई, रत्नागिरि, सातारा और अहमदनगर जिलों की स्थितियों पर चिंता जताई। इन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक है।

file photo

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या का 70 प्रतिशत इन्हीं जिलों का है। स्वास्थ्य मंत्री ने इन जिलों के लोगों से ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा है। मुंबई में जिन इलाकों में सबसे अधिक उत्साह से गणेशोत्वस मनाया जाता है। उन्हीं इलाकों में इस वक्त कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा है। ‘लालबाग का राजा’ गणेश मंडल द्वारा मनाया जाने वाला गणेशोत्सव लोग दूर-दराज से देखने आते हैं,पर मुंबई में लालबाग और परेल में ही कोरोना संक्रमण फिलहाल सबसे ज्यादा  है।

घर पर ही उत्सव मनाएं

मेयर किशोरी पेडनेकर ने लोगों को अपने घरों के बाहर गणेश चतुर्थी मनाने के लिए आगाह किया। मेयर ने कहा कि यहां कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है इसलिए घर पर ही उत्सव मनाए। किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को मीडिया से कहा, ” कोरोना की तीसरी लहर आ नहीं रही है, ये यह पहले से ही यहां है। इसे पहले ही नागपुर में घोषित किया जा चुका है।” पेडनेकर ने मुंबई में लोगों से गणेश चतुर्थी के दौरान घर पर रहने का भी आग्रह किया। गणेश चतुर्थी 10 सितंबर से शुरू होने जा रही है। मेयर ने जोर देकर कहा कि लोगों को मास्क पहनना चाहिए और कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अन्य सावधानी भी बरतनी चाहिए।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें