28 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमंत्रालय में बम की खबर के बाद मचा हड़कंप, तलाशी में कुछ...

मंत्रालय में बम की खबर के बाद मचा हड़कंप, तलाशी में कुछ नहीं मिला

Google News Follow

बम की सूचना मिलने के बाद एहतियात तौर पर मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन पर बम रखने की सूचना देने वाले शख्स की पुलिस ने पहचान कर ली है। शख्स नागपुर का रहने वाला है और उसने 12 फरवरी 2020 में भी धमकी दी थी।

मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रालय में बम रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जब मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि मंत्रालय में बम रखा है। सूचना मिलने के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस में मौके पर दल बल के साथ मौके पर पहुंची।
जांच पड़ताल के बाद ऐसे किसी भी संदिग्ध चीज के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मंत्रालय की जांच करने के बाद पुलिस को थोड़ी राहत मिली। बता दें कि मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय है और पहले इसे सचिवालय के नाम से जाना जाता था।

बम की सूचना मिलने के बाद एहतियात तौर पर मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन पर बम रखने की सूचना देने वाले शख्स की पुलिस ने पहचान कर ली है। शख्स नागपुर का रहने वाला है और उसने 12 फरवरी 2020 में भी धमकी दी थी कि राजस्व विभाग के सचिव को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो वह मंत्रालय के सामने आत्मदाह कर लेगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें